मात्र 23 वर्ष की उम्र में आजादी के लिए फांसी पर झूल जाने वाले सुखदेव का आज ही हुआ था जन्‍म

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। कई इस संसार को विदा बोलकर अनंत यात्रा पर निकल गए तो कईयों ने अपने कार्यों से देश समाज को एक नई दिशा दी। आइए जानते हैं जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 15 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

Updated : 15 May 2019, 11:16 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: 15 मई 1907 को जन्‍मे सुखदेव का पूरा नाम सुखदेव थापर था। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। उन्हें भगत सिंह और राजगुरु के साथ 23 मार्च 1931 को फांसी पर लटका दिया गया था। उनकी शहादत को आज भी सम्पूर्ण भारत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। सुखदेव भगत सिंह की तरह बचपन से ही आज़ादी का सपना पाले हुए थे। ये दोनों 'लाहौर नेशनल कॉलेज' के छात्र थे। दोनों एक ही सन में लायलपुर में पैदा हुए और एक ही साथ शहीद हो गए।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 

1610 - पेरिस की संसद ने लुई 13वें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।

1796 - फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।

1811 - पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1817 - प्रसिद्ध समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।1905 - अमेरिका के नवादा में लास वेगास की स्थापना।

1907 - शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।

1918 - अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत।

1940- मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।

1948 - ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

1958 - सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय रॉकेट प्रक्षेपित किया।

1958 - भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।

1967 - बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्म।

1988 - सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।

1993 - फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा का निधन।

1993 - संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

1995 - चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।

2004- 'आर्सेनल फुटबॉल क्लब' इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।

2008 - कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।

2013 - इराक में तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत।

Published : 
  • 15 May 2019, 11:16 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.