आज ही के दिन पुर्तगाली नाविक वास्‍कोडि‍गामा पहुंचा था भारत के कालीकट तट

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के पहुंचा था। 17 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

Updated : 17 May 2019, 11:00 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: वास्को डी गामा कप्पड़ पर कालीकट के निकट 20 मई 1498 ईस्वी को भारत में आया था। वह कालीकट के क्षेत्रीय राजा जमेरिन से मिला और उसके साथ वार्ता सम्पन्न की। कालीकट में 3 महीने रहने के बाद वास्को पुर्तगाल लौट गए। कालीकट अथवा 'कोलिकोड' केरल राज्य का एक नगर और पत्तन है।

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1498 – पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा।

1540 – हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया।

1756 - ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1857 – बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट बने।

1865 - विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत।

1884 – अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।

1928 – नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत हुई।

1974 – आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में बम धमाके में 28 लोग मारे गए ।

1975 - जापानी महिला जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला बनीं।

1976 – उज्बेकिस्तान में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।

1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत खोज निकाला गया ।

1983 – इजरायल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1993 – इंटेल ने पेंटियम प्रोसेसर लांच किया।

2000 - रूसी संसद के ऊपरी सदन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।

2002 - पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद।

2008 - तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।

2010 - भारतीय बॉक्सरों ने राष्ट्रमंडल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते।

2013 - इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 90 लोगों की मौत, 200 घायल।

2015 - पश्चिमी कोलंबिया के सलगर के अल्पाइन शहर में भू-स्खलन से 50 से अधिक लोगों की मौत।

Published : 
  • 17 May 2019, 11:00 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.