Odisha: सिमिलिपुर राष्ट्रीय उद्यान में मृत मिला दुर्लभ प्रजाति का बाघ, शरीर पर मिले चोट के निशान

‘ब्लैक टाइगर’ के नाम से जाना जाने वाला एक दुर्लभ बाघ ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य क्षेत्र में मृत पाया गया। वन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Updated : 2 May 2023, 8:14 AM IST
google-preferred

बारीपदा: ब्लैक टाइगर के नाम से जाना जाने वाला एक दुर्लभ बाघ ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य क्षेत्र में मृत पाया गया। वन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ओडिशा के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुशील कुमार पोपली ने बताया कि सिमिलिपाल दक्षिण प्रभाग के कर्मचारियों को बाघ अभयारण्य के मुख्य क्षेत्र में स्थित नवाना दक्षिण रेंज में रविवार सुबह बाघ मृत मिला।

उन्होंने बताया कि साढ़े तीन साल के इस नर बाघ की मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा संदेह है कि उसकी मौत किसी अन्य बाघ के साथ लड़ाई के कारण हुई।

एक वन अधिकारी ने बताया कि बाघ के शरीर पर खरोंच के निशान हैं।

Published : 
  • 2 May 2023, 8:14 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement