Mass Suicide: एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या, मां-बाप और बेटे का शव मिलने से हड़कंप

गांव के एक घर से पुलिस ने तुकेश्वर सोनकेवरे (30), उसकी पत्नी निक्की सोनकेवरे (26) और उनके चार साल के बेटे निहाल का शव बरामद किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 April 2023, 6:35 PM IST
google-preferred

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने एक घर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए हैं। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोतीमपुर गांव के एक घर से पुलिस ने तुकेश्वर सोनकेवरे (30), उसकी पत्नी निक्की सोनकेवरे (26) और उनके चार साल के बेटे निहाल का शव बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घर से चूहे मारने की दवा की एक खाली शीशी भी बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शुक्रवार की रात तुकेश्वर और उसका परिवार खाना खाकर सोने चला गया लेकिन शनिवार देर सुबह तक वे घर से बाहर नहीं निकले।

उन्होंने बताया कि जब करीब ही रहने वाले तुकेश्वर के माता​-पिता ने दरवाजा खटखटाया और भीतर से किसी ने आवाज नहीं दी तब वह घर के भीतर घुसे व शवों को देखा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तुकेश्वर का शव छत के सहारे फंदे से लटका था तथा निक्की और निहाल का शव बिस्तर पर था।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। खरोरा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published : 
  • 22 April 2023, 6:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement