ब्रिटेन में मादक पदार्थ तस्करी मामले में भारतीय मूल के तीन लोगों को सजा, जानिये पूरा मामला

ब्रिटेन में मादक पदार्थ तस्करी मामले में भारतीय मूल के तीन लोगों को यहां की एक अदालत ने अलग-अलग अवधि की कारावास की सजा सुनाई है। इन सभी को कनाडा से मादक पदार्थ तस्करी कर ब्रिटेन लाने का दोषी ठहराया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 May 2023, 5:44 PM IST

लंदन: ब्रिटेन में मादक पदार्थ तस्करी मामले में भारतीय मूल के तीन लोगों को यहां की एक अदालत ने अलग-अलग अवधि की कारावास की सजा सुनाई है। इन सभी को कनाडा से मादक पदार्थ तस्करी कर ब्रिटेन लाने का दोषी ठहराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि करण गिल (32), जग सिंह (32) और गोविंद बहिया (30) एक आपराधिक गिरोह से जुड़े थे और इनके अन्य साथी 32 वर्षीय ग्रीगोरी ब्लैकलॉक को भी गिरफ्तार किया था।

ब्रिटिश सीमा बल ने गत फरवरी में हीथ्रो हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ की खेप पकड़े जाने के बाद यह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

केंट पुलिस के अनुसार, चारों को पिछले महीने दक्षिण लंदन के वूलविच क्राउन अदालत में सजा सुनाई गई थी।

Published : 
  • 10 May 2023, 5:44 PM IST

No related posts found.