महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के तीन युवकों द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Updated : 2 June 2023, 9:22 AM IST
google-preferred

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के तीन युवकों द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ इस संबंध में एक मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्षेत्राधिकारी (नगर) यश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव रहने वाली चालीस वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि महिला का आरोप है कि तीनों व्यक्ति बीते 26 मई को उसे जबरन कोतवाली थाना अंतर्गत एक निजी स्कूल पर ले गए और वहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि छानबीन के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रकरण में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Published : 
  • 2 June 2023, 9:22 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement