हिंदी
जयपुर: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सोमवार को एक कंटेनर ट्रक और दो मोटरसाइल के बीच टक्कर हो गयी, जिससे इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर चिरोला गांव में आज उस समय हुई जब दो बाइक आपस में टकरा गयी।
थाना प्रभारी कपिल पाटीदार ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक सवारों को एक कंटेनर ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है।
Published : 27 February 2023, 4:02 PM IST
No related posts found.