हिंदी
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक हिमस्खलन होने से एक सैन्य चौकी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में 3 जवानों की बर्फ में दबकर मौत हो गई।
सेना के अधिकारी का कहना है कि शुक्रवार सुबह 11 बजे माचिल सेक्टर में भारी हिमपात और हिमस्खलन हुआ, जिसकी वजह से 4 सैनिक इसमें दब गये। लेकिन सेना के अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक जवान को बचा लिया गया, जबकि 3 की मौत हो गई थी। एक जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
शहीद जवान का नाम हवलदार कमलेश सिंह, नायक बलवीर और सिपाही राजिंद्र है। बताया जा रहा है कि शहीद हुए तीनों जवान राजस्थान से थे।
बता दें कि साल 2017 में 28 जनवरी को भी माछिल सेक्टर में हिमस्खलन हुआ था जिसकी वजह से भारतीय सेना के छह जवान बर्फ में दबकर शहीद हो गये थे।
Published : 3 February 2018, 9:19 AM IST
No related posts found.