
शाहजहांपुर: जिले में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे (Lucknow Delhi National Highway) पर टोल प्लाजा के पास रविवार की सुबह सत्संगियों से भरा पिकअप वाहन गोवंश को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इस हादसे में 20 सत्संगी घायल हो गए। इनमें से तीन सत्संगियों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से सीतापुर (Sitapur) के नैमिषारण्य में होने वाले बाबा जयगुरु देव के सत्संग में शामिल होने के लिए सत्संगी पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे टोल प्लाजा के पास गोवंश को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गया।
तीन घायलों की मौत
हादसा होने के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में 20 सत्संगी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोरप्पा के बिहारगढ़ निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। वहीं इनके साथी लक्सर के गोविंदगढ़ निवासी 80 वर्षीय विष्णु और कलसिया गांव निवासी नेत्रपाल को बरेली रेफर किया गया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
Published : 18 August 2024, 7:32 PM IST
Topics : Baba Jaiguru Dev Dynamite News Road Accident in Shahjahanpur Shahjahanpur Medical College shahjahanpur news नैमिषारण्य शाहजहांपुर सड़क हादसा शाहजहांपुर समाचार