
नई दिल्लीः आज रक्षा बंधन के मौके पर हम आपके उन भाई-बहन की जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड से अलग राह चुनी और आज सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं।
रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर
रिद्धिमा रणबीर की बड़ी बहन हैं। वो रणबीर की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं हैं, लेकिन जूलरी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी एक जूलरी डिजाइनर हैं।
अनीशा पादुकोण और दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की छोटी बहन एक फेमस और प्रोफेशनल गोल्फ प्लेयर हैं। उन्होंने देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।
श्वेता नंदा और अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन की बड़ी बहन श्वेता नंदा वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री से दूर है, पर फिर भी उनकी चर्चा हमेशा होती है। उन्होंने लॉरियल के लिए मॉडलिंग की थी और नेक्स्ट जेन टॉक शो को भी होस्ट किया है। श्वेता बच्चन खुद का क्लोदिंग ब्रांड भी चलाती हैं।
Published : 3 August 2020, 4:40 PM IST
Topics : Abhishek Bachchan Bollwood Deepika Padukone Raksha Bandhan अनीशा पादुकोण दीपिका पादुकोण बॉलीवुड रक्षाबंधन