महराजगंज: टूटे पूल की रेलिंग से दुर्घटनाओं के बाद भी नही चेत रहे जिम्मेदार, क्या बड़े हादसे के बाद टूटेगी जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद

कोदईला गांव को जोड़ने वाला पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। लगातार दुर्घटनाओं के बाद भी जिम्मेदारों की नजर इस पुल पर नही पड़ रही है। जानिए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Updated : 4 January 2024, 3:37 PM IST
google-preferred

महराजगंज: सदर तहसील के कोदइला गांव के ग्रामीणों ने नहर पर बने पुल की रेलिंग न बनने से आजीज ग्रामीणों का जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कोदइला गांव से होकर गुजरने वाली देवरिया ब्रांच की नहर पर बने पुल की रेलिंग टूटने से दुर्घटना की आशंका अक्सर बनी रहती है। 

यह स्थिति कई वर्षों से अब दिनो दिन और भी भयावह होती जा रही है। आलम यह है की पूर्व में इसके कारण छोटी-मोटी कई दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं और वर्तमान में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। बावजूद इसके जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद टूटने का नाम ही नही ले रही है।

इसी पुल से गिरने के कारण अगया निवासी राजेश साहनी की मृत्यु भी हो चुकी है। लगभग पांच दशक पूर्व बने पुल  की पूरब और पश्चिम दोनों तरफ की रेलिंग टूटकर गिर चुकी है। पुल की छत कई जगह से दरक चुकी है। यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना या अनहोनी हो सकती हैं। 

इस पुल से जान जोखिम में डालकर लोग यात्रा करने को मजबूर हैं। स्थानीय गांव के निवासी नूरआलम ने बताया की कई बार विभाग को पत्र लिखकर  पुल की रेलिंग बनवाने की मांग की गई लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
इस तरह से पुल की टूटी हुई रेलिंग को नजर अंदाज करना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भी भारी लापरवाही को उजागर कर रहा है।

Published : 
  • 4 January 2024, 3:37 PM IST

Related News

No related posts found.