हिंदी
मंजेरी: मुंबई सिटी एफसी ने ग्रुप डी मैच के रोमांच से भरे अंतिम मुकाबले में चेन्नईयिन एफसी को 1-0 से हराया लेकिन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित करने के लिए उसका यह प्रयास पर्याप्त नहीं था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार खेले गए इस मैच में मुंबई सिटी एफसी की तरफ से आयुष चिकारा ने गोल किया जो इस टीम के लिए उनका पहला गोल भी था। उनका यह गोल आखिर में निर्णायक साबित हुआ।
लेकिन नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड की चर्चिल ब्रदर्स पर 6-3 की जीत के कारण मुंबई सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया और उसकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
Published : 20 April 2023, 12:24 PM IST
Topics : ग्रुप डी चेन्नईयिन एफसी मंजेरी मुंबई सिटी एफसी मैच सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट सेमीफाइनल हराया
No related posts found.