
पटनाः भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के ब्रेकअप के बाद से उनके फैंस के बीच काफी मायूसी देखने को मिली है। पर हाल ही में दोनों एक गाना जोरों से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों की अदाएं देख के फैंस के होश ही उड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः Bhojpuri Video- पिंक साड़ी में कातिलाना अंदाज से रानी चटर्जी ने उड़ाए सबके होश
एल्बम धड़कन का गाना दैय्या रे दैय्या 25 सितम्बर 2018 को भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच जो केमिस्ट्री दिखाई गई है उसे देखकर इनके फैंस दीवाने हो गए हैं।
हालांकी दोनों के बीच हुए विवाद के बाद से अभी तक दोनों को एक साथ नहीं देखा गया है। पर जब भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी स्क्रिन पर आती है, लोगों को दिवाना बना देती है। दोनों की हॉटनेस का कोई मुकाबला नहीं है।
Published : 23 December 2019, 3:46 PM IST
Topics : Bhojpuri movies bhojpuri songs Pawan Singh youtube अक्षरा सिंह पवन सिंह भोजपुरी भोजपुरी गाना