हिंदी
नई दिल्लीः भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एक्टिंग ही नहीं बल्कि सिंगिंग को खूब पसंद की जाती है। हाल ही में उनका भोजपुरी गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। ये गाना देखने और सुनने में जितना अच्छा है उतना ज्यादा अच्छा मैसेज इस गाने से मिलता है।
यह भी पढ़ें: अंजना सिंह की अंखियों से खेसारी लाल का दिल हुआ बेकाबू, YouTube पर वायरल हो रहा वीडियो
भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी लेकर आई हैं नवरात्रि में ये खास गाना। इस देवी गीत (Devi Geet 2019) का नाम आपन तलवार दे दा (Aapan Talwar De Da) है। यह देवी गीत एल्बम अंबे महारानी की जय हो का है। गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। बता दें कि अब तक इस वीडियो को 203,804 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यह भी पढ़ें: निधि झा और प्रदीप पांडे का सेक्सी बेडरूम सीन मचा रहा बवाल, देखें वीडियो
इस गाने में बेटियों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में दिखाया गया है। गाने में अक्षरा सिंह महिलाओं और बेटियों पर रहे अत्याचार को खत्म करने के लिए देवी मां से तलवार उधार मांग रही हैं, जिससे बदमाशों को सबक सिखा पाएं। जिससे देश में कभी निर्भया जैसे कांड ना हो पाए।
Published : 29 September 2019, 4:16 PM IST
Topics : Aapan Talwar De Da Akshara singh Navratari Special Song अक्षरा सिंह आपन तलवार दे दा भोजपुरी गाना
No related posts found.