हिंदी
नोएडा: कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के एक सदस्य की के रिश्तेदार की करीब 24 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति को थाना जारचा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में जब्त कर लिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि रणदीप भाटी गैंग के सदस्य योगेश डाबरा के साले हरेंद्र बंसल के मेरठ स्थित आवास से करीब 24 लाख रुपए कीमत के दो वाहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त कर लिए हैं।
इसके खिलाफ थाना दादरी में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच थाना जारचा पुलिस द्वारा की जा रही थी।
Published : 25 April 2023, 4:33 PM IST
No related posts found.