
धानी बाजार (महराजगंज): विकास खंड धानी बाजार के धानी गांव में चोरों का आतंक बना हुआ है।
मंगलवार को देर रात चोरों ने धानी गांव के पास स्थित पोखरी के पास कास्मेटिक की दुकान में चोरी कर पुलिस को चुनौती दी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार धानी गांव के निवासी अमित कुमार काजल कास्मेटिक की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात में चोरों ने इनकी दुकान पर धावा बोल दिया।
चोरों ने दुकान में रखा क्रीम पाउडर, डीवीआर और 16 हजार 500 रुपए उड़ाकर चंपत हो गए। सुबह टहलने वाले लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना दुकानदार अमित कुमार अग्रहरी पुत्र हरिराम अग्रहरी को दी।
मौके पर पहुंचकर दुकानदार ने इसकी लिखित सूचना धानी चौकी पर पुलिस को दी।
दुकानदार अमित ने बताया कि सुनियोजित तरीके से चोरी की गई है। यह किसी बड़े गैंग का काम लग रहा है।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज धानी गौरीशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है।
जल्द ही चोरों के साथ ही सामान भी बरामद कर लिया जाएगा।
Published : 5 June 2024, 11:26 AM IST
Topics : cosmetic shop police thieve कास्टमेटिक चोर धानी ब्लाक पुलिस महराजगंज