हिंदी
नयी दिल्ली: कोविड-19 के बाद पर्यटकों के लिए भारत को फिर से खोलने के केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के वैश्विक अभियान के तहत बनीं दो प्रचार फिल्मों को बर्लिन में शीर्ष पुरस्कार मिला है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मंत्रालय ने “आईटीबी बर्लिन, 2023” में अंतरराष्ट्रीय गोल्डन सिली गेट पर्यटन पुरस्कार-2023 में “गोल्डन एंड सिल्वर स्टार” जीता है।
दुनिया का अग्रणी यात्रा व्यापार शो “आईटीबी बर्लिन” सात मार्च को बर्लिन और जर्मनी में खोला गया। यह महामारी के बाद से पहला संस्करण था।’’
भारत ने ‘टीवी-सिनेमा कमर्शियल्स इंटरनेशनल और कंट्री इंटरनेशनल’ श्रेणी में पुरस्कार जीते।
केंद्रीय पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने आठ मार्च को आईटीबी बर्लिन में पुरस्कार प्राप्त किए।
Published : 10 March 2023, 5:17 PM IST
No related posts found.