
नई दिल्ली: बैंक स्टेट बैंक ऑफ अपने सर्विस चार्ज में फिर से बदलाव करने जा रहा है। सर्विस चार्ज से जुड़े नए नियम एस.बी.आई. में 1 जून से लागू हो जाएंगे। नए नियम अनुसार आपको एस.बी.आई. की कई सेवाओं के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है।
नोट बदलने पर देना होगा चार्ज
कटे-फटे और गले हुए नोटों को बदलवाने के लिए एस.बी.आई. आपसे 2 से लेकर 5 रुपए तक का शुल्क वसूलेगा लेकिन यह शुल्क आपसे तब वसूला जाएगा जब आप 20 से ज्यादा नोट या फिर 5000 रुपए तक का नोट बदलेगे।
4 बार से ज्यादा कैश विदड्राल पर देना होगा शुल्क
अगर आप 4 बार से ज्यादा कैश विदड्रॉल करते हैं तो आपको प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए देने होंगे। इस पर अलग से सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा।
SBI ATM से एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर देने होंगे 10 रुपए
नए नियमों के मुताबिक एस.बी.आई. के ए.टी.एम. से एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर आपको 10 रुपए देने होंगे। अगर आप दूसरे बैंक के एटीएम से एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको इसके लिए हर ट्रांजैक्शन पर 20 रुपए का चार्ज देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा।
Published : 29 May 2017, 6:15 PM IST
Topics : business customer DNBusiness reservebank rule SBI servicecharge