हिंदी
नई दिल्लीः लॉकडाउन के कारण कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें खाने से लेकर पैसों तक की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ लोग उनकी मदद के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः हॉकी इंडिया ने स्थगित की विभिन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप
शेख हमीद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के ट्रस्ट की ओर से राशन वितरण का काम किया जा रहा है। अब तक 50 हजार लोगों को राशन पहुंचाने का काम किया गया है। उनका लक्ष्य इस संकट के दौरान दस लाख लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का है।
यह भी पढ़ें: भूल जाइए IPL.. जानिए आखिर ऐसा क्यों कहा BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने
शेख हमीद ने कहा कि राशन वितरण के कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस काम राजधानी में उनके 15 से 20 लोग राशन वितरण में लगे हैं। इस दौरान लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करने के लिए भी आग्रह किया जा रहा है।
बता दें कि शेख हमीद ने वर्ष 2002 के राष्ट्रमंडल खेलों में टेनपिन बॉलिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 2014 में थाईलैंड टूर टाइटल ऑफ एशियन बॉलिंग फेडरेशन (एबीएफ), थाईलैंड में खिताब हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने थे।
Published : 14 April 2020, 5:05 PM IST
Topics : Lockdown Sports Buzz खेल लॉकडाउन