
गुवाहाटीः असम सरकार ने गुवाहाटी में सभी हुक्का बार बंद करने का नोटिस जारी किया है। ये नोटिस जीएमसी के आयुक्त द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया है।
इस सूचना में कहा गया है कि जो गुवाहाटी नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत हुक्का बार का व्यापार चला रहे हैं। उन्हें गुवाहाटी शहर के भीतर संचालित हुक्का बार के सभी आउटलेट्स को बंद करने के लिए अधिसूचित किया जाता है।
साथ ही ये भी कहा गया है कि किसी भी हुक्का बार के लाइंसेंस को ना ही रिन्यू किया जाएगा और ना ही कोई लाइसेंस दिया जाएगा। नोटिस जारी होने के सात दिनों के बाद ही हुक्का बार को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी हुक्का बार को बंद करने के आदेश दिए जा चुके हैं।
Published : 19 December 2020, 1:10 PM IST
Topics : assam banned Guwahati Hokkah Bar असम गुवाहाटी जीएमसी हुक्का बार