
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सिल्वर स्क्रीन पर सैफ अली खान की बेटी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। अनन्या ने अभी तक सिर्फ दो ही फिल्में की हैं, लेकिन उनकी पॉप्युलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। उनकी हालिया रिलीज ‘पति पत्नी और वो’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बॉलीवुड में चर्चा है कि अनन्या अपनी अगली फिल्म में सैफ की बेटी बनेंगी।
यह एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसे फरहान अख्तर प्रड्यूस करेंगे।यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को राहुल ढोलकिया निर्देशित करेंगे (वार्ता)
Published : 15 December 2019, 2:41 PM IST
Topics : bollywood daughter Entertiainment Role Saif Ali Khan अनन्या पांडे अभिनेत्री बाॅलीवुड बेटी सैफ अली खान