यूपी से ये 11 राज्य सभा सांसद हो रहे हैं रिटायर, जानिये कब और किन-किन सीटों पर होगा चुनाव

भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश भर की 57 राज्य सभा सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। सबसे बड़े राज्य यूपी से 11 राज्य सभा सासंद रिटायर होने जा रहे है। जानिये यूपी की किन-किन सीटों पर होंगे चुनाव

Updated : 12 May 2022, 7:08 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुरूवार को देश के 15 राज्यों की 57 राज्य सभा सीटों के लिये चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। राज्य सभी की 57 सीटों के लिये 10 जून को चुनाव होंगे। राज्य सभी जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें से सबसे ज्यादा 11 सीटें उत्तर प्रदेश से हैं। यूपी के बाद तमिलनाडु और महाराष्ट्र में 6-6 सीटें हैं, जबकि उत्तराखंड में सबसे कम 1 सीट पर चुनाव होना है। 

यूपी से रिटायर होने वाले राज्य सभा सांसद

1)    रैवती रमण सिंह
2)    सुखराम सिंह
3)    सैय्यद जफ़र इस्लाम
4)    विश्वंभर प्रसाद निषाद
5)    कपिल सिब्बल
6)    अशोक सिद्धार्थ
7)    जय प्रकाश
8)    शिव प्रताप शुक्ला
9)    सतीश चंद्र मिश्रा
10)    संजय सेठ
11)    सुरेंद्र सिंह नागर

यूपी की उक्त सभी 11 सीटों के लिये नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है। 31 मई तक सभी राजनीति दलों को अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी होगी और उम्मीदवारों चुनाव के लिये नामांकन भरना होगा।

Published : 
  • 12 May 2022, 7:08 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement