हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 फीसदी दर्ज की गई।
विभाग ने दिन में आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने, हल्की बारिश होने या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है।
आईएमडी के अनुसार, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Published : 18 June 2023, 11:01 AM IST
Topics : आंधी तूफान तापमान नई दिल्ली बारिश बूंदाबांदी भीषण गर्मी मौसम
No related posts found.
No related posts found.