
हरदोई: जिले के शाहाबाद में रात एक बजे अचानक से बैंक का सायरन बजने लगा। सायरन बजते ही स्थानीय पुलिस (Police) में हड़कंप मच गय। इमरजेंसी सायरन बजने के बाद कोतवाली का पूरा पुलिस फोर्स बैंक की तरफ दौड़ने लगा। बैंक कैशियर को बुलाकर घंटों छानबीन चलती रही, लेकिन कुछ नहीं मिला तो पुलिस के साथ बैंक कर्मियों ने भी राहत की सांस ली।
अंत में पता चला कि चूहों (Mouse) ने सायरन वाला तार ही काट दिया था।
रात 1 बजे बजा सायरन
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पूरा मामला शाहाबाद कोतवाली (Sahabad Kotwali) के बस स्टैंड स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक (Aryavrat Gramin Bank) का है। यहां रात 1 बजे से अचानक इमरजेंसी सायरन बजने लगा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। चोरी की आशंका के चलते पूरी फोर्स बैंक की तरफ दौड़ पड़ी।
पुलिस व बैंक कर्मियों ने ली राहत की सांस
आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए। पुलिस ने बैंक कैशियर (Bank Cashier) को फोन कर मौके पर बुलवाया। कई घंटे तक बैंक में तलाशी चलती रही, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिल पाया। बाद में पता चला कि चूहों ने सायरन के तार के साथ छेड़छाड़ की थी, जिस वजह से इमरजेंसी सायरन बजने लगा। हालांकि सब कुछ ठीक देखकर पुलिस के साथ ही बैंक कर्मियों ने भी राहत की सांस ली।
Published : 11 September 2024, 10:15 AM IST
Topics : Aryavrat Gramin Bank Dynamite News Hardoi Hardoi Police Shahabad Kotwali आर्यावर्त ग्रामीण बैंक इमरजेंसी सायरन शाहाबाद कोतवाली हरदोई हरदोई पुलिस