
फतेहपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चौराहे के निकट एक विद्युत पोल में अचानक तेज विस्फोट के साथ आग लग गई। भीषण चिंगारियां को देखकर आस-पास मौजूद लोग एवं राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक युवक की निगाह विद्युत पोल के नीचे लेटे असहाय वृद्ध पर पड़ी तो उसने अपनी जान की परवाह किये बिना वृद्ध का हाथ पकड़कर जल्दी से उसे हादसे वाले स्थान से हटा दिया, जिसकी वजह से उस वृद्ध की जान बच गयी।
इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो को जिस किसी ने भी देखा वृद्ध को बचाने वाले युवक की तारीफ करता नजर आया। लोगों का कहना है कि युवक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जिस तरह से वृद्ध को बचाया है वह मानवता के लिए एक मिसाल है।
Published : 21 July 2024, 2:23 PM IST
Topics : electric pole Fatehpur fire आग फतेहपुर बाकरगंज बुजुर्ग विद्युत पोल