हिंदी
नौतनवा (महराजगंज): नौतनवा थाना क्षेत्र के भैसहिंया गांव की महिला ने स्थानीय युवक पर जमीन के विवाद को लेकर उसके साथ जमकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पीड़ित महिला के गंभीर आरोप
पीडित महिला निर्मला पत्नी घनश्याम ने डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को बताया कि उसके गांव के तौफीक ने पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर उसे मारा-पीटा और साथ ही उसके लिये जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।
थाने में दी तहरीर
पीडिता निर्मला ने नौतनवा थाने में तहरीर दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तौफीक पुत्र साहब अली के खिलाफ मु0अ0सं0 0050 भा0द0वि0 1860 धारा 323, 504, 506 अनुसूचित जाति एवं जनजाति निवारण अधिनियम 3(1)(घ) 3(2) (वीए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Published : 20 February 2024, 12:16 PM IST
Topics : fierce fight land rivalry ज़मीनी विवाद नौतनवा महराजगंज मारपीट
No related posts found.