
महराजगंज: नगर पालिका परिषद सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर 21 विवेकानंद नगर निवासी गोपाल जायसवाल जिनका स्टेशन रोड़ पर आरके प्रोविजन स्टोर नाम से किराने की दुकान है। जिसे उनकी पत्नी संचालित करती है गुरुवार को दुकान बंद था।
शुक्रवार की सुबह 9 बजे जब दुकान का ताला खोला गया तो दुकान के अंदर सामान बिखरे पड़े थे और दुकान के उपर टीनशेडट टुटा हुआ देख दुकानदार दंग रह गए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार चोर दुकान के उपर के रास्ते अंदर आए और दुकान मे रखा नगदी समेत सामाग्री लेकर रफूचक्कर हो गए। दुकानस्वामी ने बताया कि गल्ले में रखा हजारों की नगदी समेत सामाग्री चोरी हुई है। सूचना पर पहुंचे सिसवा चौकी प्रभारी ने दुकान के अंदर जाकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
Published : 21 June 2024, 6:32 PM IST
Topics : grocery shop Maharajganj police चोरी नगर पालिका परिषद प्रोविजन स्टोर विवेकानंद नगर सिसवा कस्बे