हिंदी
घुघली (महराजगंज): घुघली थाना क्षेत्र के जखिरा चौराहा पर एक ट्रक ने कोठीभार थाना क्षेत्र के युवक को ठोकर मार दी।
घटना के बाद मौके से फरार हो रहा ट्रक (यूपी 53 जेटी 5054) चालक घुघली में पकड़ लिया गया।
घायल को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया है।
घायल युवक कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा का निवासी बताया जा रहा है।
इस संबंध में जखिरा चौकी इंचार्ज विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए भेजा गया है।
इस बावत घुघली चौकी इंचार्ज वरूण ने बताया कि ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Published : 13 April 2024, 2:49 PM IST
Topics : absconding Condition Young धुघली फरार महराजगंज युवक हालत गंभीर
No related posts found.