हिंदी
जयपुर:राजस्थान के झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक युवक ने अपने चचेरे भाई की कथित तौर पर तलवार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि पौंख गांव में सोमवार रात को पुरानी रंजिश के चलते किशोर मेघवाल (40) ने अपने चचेरे भाई शंकर (28) पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार से शंकर की गर्दन कट गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में आरोपी किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Published : 25 April 2023, 6:52 PM IST
No related posts found.