विधायक पर यौन संबंध के लिए प्रताड़ित करने वाली महिला ने किया सुसाइड का प्रयास, जानिये पूरा मामला

तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक विधायक पर यौन संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाने वाली एक महिला ने यहां कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 30 June 2023, 12:11 PM IST
google-preferred

हैदराबाद: तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक विधायक पर यौन संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाने वाली एक महिला ने  यहां कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महिला के नींद की गोलियां खाने का संदेह जताया जा रहा। वह जुबली हिल्स इलाके में एक फुटपाथ पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली और सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा तथा उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का अस्पताल में उपचार किया गया और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

महिला के बैग में कथित तौर पर उसके द्वारा लिखा एक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि यौन संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित किए जाने को लेकर विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के बावजूद ‘‘उसे न्याय नहीं मिला है।’’

Published : 
  • 30 June 2023, 12:11 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement