हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक महिला ने रविवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2016 में उसकी शादी नयी बस्ती निवासी सोनू से हुई थी और तभी से उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।
उपाध्याय के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका देवर कर्मवीर उस पर बुरी नजर रखता है और उसने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें की हैं।
उपाध्याय के अनुसार, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति उस पर अप्राकृतिक यौनाचार के लिए दबाव बनाता था और ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है।
उपाध्याय के मुताबिक, पीड़िता ने कहा है कि 24 जून को उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने अपने पति सोनू, देवर सुरेंद्र एवं कर्मवीर और सास दामो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
Published : 26 June 2023, 12:25 PM IST
No related posts found.