हिंदी
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम सुहाना रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 131 दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Published : 9 March 2023, 12:24 PM IST
Topics : नयी दिल्ली न्यूनतम तापमान मौसम राजधानी सुहाना
No related posts found.