हिंदी
महराजगंजः अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला व ब्लाक पदाधिकारियों की बैठक सदर ब्लाक सभागार में शनिवार को हुई। जिसमें मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ लड़ाई लड़ने की तैयारी पर खास चर्चा हुई।
प्रधानों ने कहा पास से देनी पड़ रही मजदूरी
प्रधानों ने कहा कि आनलाइन हाजिरी में कई खामियां हैं। इसमें मनरेगा मजदूरों की हाजिरी के दौरान कभी कभार उपस्थिति शून्य हो जा रही है। जिससे प्रधानों का अपनी जेब से मजदूरों को मजदूरी देनी पड़ रही है। इसे रोकने के लिए अब व्यापक आंदोलन करने को तैयार रहना होगा।
प्रधानों ने दिया एकजुटता पर जोर
जिलाध्यक्ष अनिल जोशी, सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय धर दुबे ने प्रधानों को एकजुट होकर रहने पर जोर दिया। प्रधानों ने कहा कि अब समय आ गया है आरपार लड़ाई लड़ने की। 16 जनवरी को सभी ब्लाकों पर व 17 जनवरी को जिला कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में अमरजीत साहनी, रमेश सिंह, ब्रह्मानंद पटेल, चतुर्भुजा सिंह, रामसूरत, अम्बरीश, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
Published : 14 January 2023, 7:06 PM IST
Topics : आंदोलन ऑनलाइन धरना प्रदर्शन महराजगंज हाजिरी
No related posts found.