हिंदी
मुंबई: बॉलिवुड में अपनी बोल्ड इमेज के लिए मशहूर रिया सेन फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि रिया सेन से एक रेस्तरां में वेटर से कह दिया, 'कैन आई हैव सम सेक्स प्लीज'। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधार भी ली।
दरअसल, मुंबई के जिस रेस्तरां में रिया सेन गई थीं, वह अपनी एक खास ड्रिंक के लिए मशहूर है, जिसका नाम है 'सेक्स ऑन द बीच'। इस नाम से मिलती-जुलती एक डिश भी है 'एग्स ऑन द बीच'। वेटर को इस डिश का ऑर्डर देने के दौरान ही रिया की जुबान फिसल गई और बाद में उन्होंने सुधार करते हुए बोला, 'कैन आई हैव सम एग्स प्लीज'।

रिया के ऐसे रिएक्शन के बाद वेटर तो कुछ नहीं बोला, लेकिन रिया खुद जोर-जोर से हंसने लगीं। रिया अपनी फिल्मों में भी बोल्ड किरदार निभाती रही हैं और ऐसे किरदारों की वजह से वह अक्सर चर्चा में भी बनी रहती हैं।
Published : 4 March 2017, 1:17 PM IST
No related posts found.