हिंदी
मुंबई: मुंबई और पुणे में ‘‘बमबारी’’ की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि आरोपी दरवेश राजभर उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस को फोन करके कहा था कि शहर और पुणे में ‘‘बमबारी’’ होगी। उसने यह धमकी देते हुए पैसे भी मांगे थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने राजभर को उत्तर प्रदेश से पकड़ा।
अधिकारी ने बताया कि राजभर को मुंबई लाया गया और बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Published : 23 June 2023, 6:52 PM IST
No related posts found.