Site icon Hindi Dynamite News

Farmers Protest: किसानों का दिल्ली कूच आज; जानिये पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के बारे में

किसानों ने आज यानी बुधवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Farmers Protest: किसानों का दिल्ली कूच आज; जानिये पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के बारे में

नई दिल्ली: किसानों ने आज यानी बुधवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये है। बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का सख्त पहरा है। दिल्ली की सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है। 

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर, रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है।

राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास और गृहमंत्री के घर के आस-पास भी भारी फोर्स तैनात की गई है।

किसान पिछले काफी दिनों से शंभू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए है। किसान' मेट्रो और ट्रेन के जरिए भी दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। आंदोलनकारी किसान आज एक बार फिर से  दिल्ली कूच कर सकते हैं। दिल्ली में किसान आज जंतर-मंतर की तरफ जाने की कोशिश करेंगे।

राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर धारा-144 भी लागू कर दी गई है। किसी को कोई प्रदर्शन करने की इजाज़त नहीं है।

किसानों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी समेत अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 10 मार्च को 4 घंटे के लिए देशव्यापी रेल रोको आंदोलन का भी आह्वान किया है।

Exit mobile version