बाईपास का रास्ता साफ, बलिया नाला अर्धनिर्मित पुल निर्माण के लिए शासन को भेजा 4.7 करोड़ का प्रस्ताव, अब जाम के झाम से मिलेगी निजात

डीएन ब्यूरो

बलिया नाला पर बने अर्धनिर्मित पुल निर्माण के लिए शासन को 4 करोड़ 7 लाख 48 हजार रूपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पुल के निर्माण से महराजगंज शहर में लोगों को जाम के झाम से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िये पूरी रिपोर्ट

महराजगंज बलिया नाला पर बना अर्धनिर्मित पुल
महराजगंज बलिया नाला पर बना अर्धनिर्मित पुल


महराजगंजः महराजगंज शहर में अब बाईपास का रास्ता साफ हो गया है। नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित बलिया नाला शमशान घाट के पास बने अर्धनिर्मित पुल का निर्माण पूरा कराने के लिए शासन को 4 करोड़ 7 लाख 48 हजार रूपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे अब अर्धनिर्मित पुल के दिन बहुरने वाले है। उम्मीद है कि शासन द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद बहुत जल्द ही पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

अर्धनिर्मित पुल पर बनेगा स्लैब व एप्रोच 
सुभाष नगर सिथत शमशाम घाट के पास बलिया नाला पर बने अर्धनिर्मित पुल के चार पीलर पहले से ही बन चुका है। अब उसके स्लैब और एप्रोच बनाने की योजना है। पुल निर्माण होने के बाद अवागमन शुरू हो जाएगा। 

अब मिलेगी जाम की झाम से निजात 
बलिया नाला पर दूसरे पुल का निर्माण हो जाने से महराजगंज शहर में जाम की झाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। शहर की आधी आबादी हनुमानगढी से होते हुए पड़री बुजुर्ग के रास्ते पुल को पाकर जिला मुख्यालय आसानी से पहुंचेंगे। इससे जहां जिला मुख्यालय की दूरी कम हो जाएगी। वहीं जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। 

मुख्यालय तक बनेगी सात मीटर चौडी सड़क
बलिया नाला पर बने पुल से जिला मुख्यालय तक की दूरी तकरीबन 3 किलोमीटर है। इस पुल से सात मीटर चैड़ी सड़क भी बनाने की योजना है। सड़क का निर्माण हो जाने से दोनों  किनारो पर जहां दुकान व मकान बनेंगे। वहीं महराजगंज शहर के दक्षिण तरफ भी तेजी से विकास की पहिया दौड़ेगी। इससे लोगों को हर जरूरत की चींजे सुलभ होती रहेगी।  

अर्धनिर्मित पुल का क्या था मामला 
तकरीबन 17 साल पहले सुभाष नगर वार्ड स्थित शमशाम धाट के पास बलिया नाला पर अर्धनिर्मित पुल बना है। इस पुल में सिर्फ चार पीलर बनाकर छोड़ दिया गया है। इससे लाखों रूपये खर्च के बाद भी लोगों के लिए यह पुल बेमतलब साबित हो रहा था। इसके लिए कई बार शहर के लोगों ने हुक्मरानों से फरियाद की थी, लेकिन अर्धनिर्मित पुल का निर्माण पूरा नही हो पाया है। 

योजना की स्वीकृति होते ही शुरू होगा पुल का निर्माण 
महराजगंज सदर के भाजपा विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि बलिया नाला पर बने अर्धनिर्मित पुल को पूरा कराने के लिए 4 करोड़ 7 लाख 48 हजार रूपये की योजना बनाकर शासन को भेजा गया है। इस योजना की स्वीकृति के लिए पहल किया जा रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही योजना पर मुहर लगेगी। इस पुल के निर्माण होने से जहां जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। वहीं घुघली, परतावल सहित कई दर्जनों गांवों से आने वाले लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए आसानी होगी।










संबंधित समाचार