
फरेंदा (महाराजगंज): फरेंदा कस्बे में इन दिनों महिलाओं के साथ छिनैती की घटना थमने का नाम नही ले रही है। कस्बे में मंगलवार को विष्णु मंदिर के पास एक महिला के गले से आटो में महिला के गले से सोने की चेन उड़ा दिया।
आनन्दनगर कस्बे के विकास नगर निवासी बाबूलाल अपने पत्नी सुमित्रा के साथ कोल्हुई रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार को घर वापस आ रहे थे। विष्णु मंदिर पर जैसे ही ऑटो से सुमित्रा उतरी उनके गले से सोने की चेन गायब दिखा।
यह भी हो चुकी घटना
बीते 2 मार्च को अम्बेडकर तिराहे के पास उचक्कों ने महिला के गले से साने की चेन छीन लिया था। फरेंदा क्षेत्र के छितही बुजुर्ग निवासी सुनीता सिंह किसी कार्य से बाजार आई थी। दोपहर में उचक्कों ने गले से चैन छीन फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग किया था। कुल मिलाकर नवागत थानाध्यक्ष भी छिनैती की घटना रोकने में असफल होते दिखाई दे रहे हैं। छिनैती की घटना लगातार बढ़ती जा रही हैं।
Published : 12 March 2024, 8:06 PM IST