हिंदी
सीतापुर: सीतापुर में जानवर चराने निकले तीन बच्चों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल ये बच्चे जानवर चराने घर से निकले थे और जानवर चराने के दौरान ही नदी में नहाते समय यह हादसा हुआ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बसंतीपुर गांव के तीन बच्चे रुसियान,मनोज और रुबीना आज सुबह जानवर चराने गये थे। बाद में तीनों पास में बहने वाली शारदा नदी में नहाने उतरे और नहाते हुये ही तीनों अचानक डूबने लगे। उन्हें डूबता देख पास की कुछ महिलायें बचाने दौड़ पड़ी इसी दौरान वे भी गहरे पानी में डूबने लगी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने महिलाओं को बाहर निकाला। साथ ही तीनों बच्चों की लाश भी बाहर निकाली।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 21 May 2017, 5:52 PM IST
No related posts found.