हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित सीएमएस स्कूल (सिटी मोंटेसरी स्कूल) के संस्थापक और प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. जगदीश गांधी के निधन की खबरें गलत हैं। डॉ. गांधी के प्रशंसक और आम लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती डॉ. गांधी के लिए दुआओं का दौर जारी ै।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सोशल मीडिया पर डॉ. गांधी को लेकर चल रही बुरी खबरों के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पातल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया, जिसमे बताया गया कि डा गांधी अब भी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल के क्रिटिकल केयर टीम ने बताया कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल के मुताबिक डॉ. गांधी को दिल का दौरा पड़ने के बाद 28 दिसंबर को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को सोशल मीडिया पर उनके निधन की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। सोशल मीडिया पर कई गणमान्य लोगों और राजनेताओं उनके निधन पर शोक भी जताया। लेकिन ये महज अफवाहें थी।
मेदांता अस्पताल में कल रविवार को भी डा गांधी का मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताय कि उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहां वे वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं।
प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ जगदीश ने लखनऊ में प्रतिष्ठित सिटी मॉटेसरी स्कूल की स्थापना की और उसके बाद प्राइवेट एजुकेशन को तेजी से बढ़ावा दिया।
Published : 7 January 2024, 4:54 PM IST
No related posts found.