Kalyan Singh: रामधाम पहुंचे कल्याण सिंह, नरौरा बशी घाट पर पंचतत्व में हुए विलीन, बेटे राजवीर सिंह ने नम आखों से दी मुखाग्नि

यूपी के बुलंदशहर के नरौरा बशी घाट पर यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे राजवीर सिंह ने नम आखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। पूरी रिपोर्ट

Updated : 23 August 2021, 4:31 PM IST
google-preferred

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर के नरौरा बशी घाट पर यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे राजवीर सिंह ने नम आखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। 21 तोपों की सलामी के साथ कल्याण सिंह को अंतिम विदायी दी गई। कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिये कई दिग्गज नेता, गणमान्य लोग और सगे संबंधी शामिल रहे। 

गृह मंत्री अमित शाही भी कल्याण सिंह को अंतिम विदायी देने के लिये आज सुबह ही अतरौली पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने कल्याण सिंह को अंतिम विदायी दी। 

अतरौली में कल्याण सिंह को अंतिम विदाई के वक्त अमित शाह बोले, 'कल्याण सिंह जी का इस दुनिया से चले जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने के साथ भाजपा ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है। देशभर और विशेषकर उत्तर प्रदेश के दबे-कुचलों और पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवाया है।

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को कल लखनऊ से अलीगढ़ लाया गया था, जहां उनके पार्थिव शरीर को महारानी अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में अंतिम दर्शन  के लिये रखा गया था। यहां भी उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में कल्याण सिंह पार्थिव शरीर को अलीगढ़ से अतरौली ले जाया गया और बुलंदशहर के नरौरा घाट पर गंगा नदी किनारे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इससे पहले रविवार को कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित उनके निजी आवास, विधानसभा और  भाजपा प्रदेश पार्टी कार्यालय में रखा गया था। दिन भर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ लगी रही। पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों और गणमान्य लोगों द्वारा कल्याण सिंह श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को बापू भवन ,महाराणा प्रताप, चारबाग, आलमबाग होते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां से एयर एंबुलेंस के माध्यम से उनके पार्थिव शरीर अलीगढ़ स्थित उनके पैतृक निवास ले जाया गया।

Published : 
  • 23 August 2021, 4:31 PM IST

Related News

No related posts found.