Weather Update: दिल्ली के मौसम के तेवर फिर हुए लाल,अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री, जानिये ये अपेड

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जो इस सप्ताह में अभी तक का सबसे अधिक अधिकतम तापामन है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 May 2022, 6:46 PM IST

नयी दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जो इस सप्ताह में अभी तक का सबसे अधिक अधिकतम तापामन है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक सफदरजंग मौसम वेधशाल के अनुसार पिछले छह दिनों में राजधानी को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। (वार्ता) 

Published : 
  • 28 May 2022, 6:46 PM IST