हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज सतही हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 126 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई “अच्छा”, 51 से 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम”, 201 से 300 के बीच “खराब”, 301 से 400 के बीच “बहुत खराब”, और 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है।
Published : 10 June 2023, 10:17 AM IST
No related posts found.