हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार के विकास मंत्री गोपाल राय ने एशिया की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी आजादपुर मंडी में लगी आग की जांच के शनिवार को आदेश दिये।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।''
दिल्ली की आजादपुर मंडी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई थी। आग की सूचना शुक्रवार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर प्राप्त हुई थी और दमकल विभाग की 11 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची थीं। शाम साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।
दिल्ली दमकल सेवा ने बताया था कि आजादपुर की टमाटर मंडी में आग लगी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
Published : 30 September 2023, 6:14 PM IST
Topics : आग आज़ादपुर मंडी गोपाल राय दिल्ली सरकार नयी दिल्ली
No related posts found.