हिंदी
जौनपुर: किसी की जमीन, जायदाद, सम्पत्ति आदि पर कब्जा करने के लिये जिन्दा को मुर्दा बनाने का मामला तो आये दिन प्रकाश में आता रहता है लेकिन मुर्दा को जिन्दा घोषित करने का मामला जौनपुर नगर के वाजिदपुर दक्षिणी मोहल्ले में प्रकाश में आया है।
अधिकृत सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि वर्ष 2002 में मृत महिला को वर्ष 2021 में जीवित दर्शा कर तीन दिसम्बर को मकान बनवाने का नक्शा पास करा लिया गया।
हद तो तब हो गयी जब मृत महिला का नाम नगर पालिका परिषद जौनपुर में नाम दर्ज करवाते हुये एक जमीन पर मकान का निर्माण भी शुरू करा गया है। (वार्ता)
Published : 3 February 2023, 11:29 AM IST
No related posts found.