महराजगंज: कंपकंपाती ठंड के साथ सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, अलाव के लिए तरस रहे लोग

महराजगंज में भीषण ठंड और सर्द हवाओं ने अपना असर दिखा दिया है और लोग बुरी तरह परेशान है। लेकिन अलाव की सुविधा नारद है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 17 January 2024, 6:43 PM IST
google-preferred

कोल्हूई (महराजगंज): जनपद के लोग भीषण ठंड से परेशान है। कोल्हूई कस्बे में जिम्मेदारों द्वारा अलाव के नाम पर केवल खानापूर्ति किया जा रहा है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार वैसे तो कोल्हुई नगर चौराहे में दर्जनों जगहों पर अलाव जलाने के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। 

चिन्हित स्थानों में नौतनवां रोड लोटन रोड, बृजमनगंज रोड, गोरखपुर रोड, गल्ला मंडी चौराहा, मछली मंडी आदि स्थानों पर जलवाये जाने की बात हुई थी। किंतु किसी भी जगह पर अलाव की कोई व्यवस्था अभी तक सुनिश्चित नहीं हो पायी है।

स्थानीय लोग अपनी व्यवस्था से ठंड से निजात पाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था कर रहे हैं। नगर के जिम्मेदारों द्वारा अलाव के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।

जबकि शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा इसके लिए बजट दिया गया है।लेकिन उनकी मनमानी व उदासीनता ठंड में लोगों पर भारी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में आने जाने वाले राहगीरों को भी ठंड से बचने हेतु काफी दिक्कतें हो रही है। इस बात को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है।

स्थानीय लोगों ने डाइनामाइट न्यूज पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों व जिम्मेदारों तक पहल करने का माध्यम समझकर अपने पीड़ा को बयां किया है।

Published : 
  • 17 January 2024, 6:43 PM IST

Related News

No related posts found.