हिंदी
मऊ: बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े लोगों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है।
जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार के करीबी हाजी रफीक अहमद और उसके रिश्तेदारों की करीब दो करोड़ रूपये की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी के आर्थिक सहयोगी हाजी रफीक अहमद उर्फ टाइगर और उसके रिश्तेदारों की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया है।
कुर्क संपति में एक आलीशान मकान और भूखंड है। (वार्ता)
Published : 31 January 2023, 6:41 PM IST
No related posts found.