‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स’ की निर्देशक को मिला इस राज्य सरकार ने दी करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को अकादमी पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” की निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस को एक करोड़ रुपये का प्रोत्साहन राशि चेक दिया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 March 2023, 7:13 PM IST
google-preferred

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को अकादमी पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” की निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस को एक करोड़ रुपये का प्रोत्साहन राशि चेक दिया।

स्टालिन ने सचिवालय में गोंजाल्विस को एक स्मृति चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किया और उन्हें एक करोड़ रुपये का प्रोत्साहन राशि का चेक दिया। उन्होंने ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर उन्हें बधाई दी।

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वृत्तचित्र ने हाथियों की सुरक्षा में तमिलनाडु सरकार के वन विभाग के काम पर दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया है।

समारोह में वन मंत्री मारू मा मथिवेंथन, मुख्य सचिव वी. इरई अनबू और शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया।

तमिल वृत्तचित्र “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में लघु वृतचित्र श्रेणी में पुरस्कार जीत कर इतिहास रच दिया। पहली बार इस श्रेणी में किसी भारतीय प्रोडक्शन को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

Published : 
  • 21 March 2023, 7:13 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement