SL vs ZIM: आखिरी गेंद पर पलटा पासा, श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को धोया, जानिये मैच की बड़ी बातें

डीएन ब्यूरो

श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला गया। पहले मैच में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 3 विकेट से हरा दिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट।

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को धोया
श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को धोया


नई दिल्लीः श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो में खेला गया। पहले मैच में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 3 विकेट से हरा दिया। बता दें, श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन एंजेलो मैथ्यूज (46) ने बनाए। वहीं जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान सिकंदर रजा (62) ने बनाए। 

कोलंबो में रविवार को खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। कप्तान सिकंदर रजा के शानदार अर्धशतक की बदौलत टीम यह स्कोर बनाने में कामयाब हो पाई।  

वहीं, श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर जीत अपने नाम कीं। एंजेलो मैथ्यूज 46 रन जड़कर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन ब्लेसिंग मुजरबानी ने आखिरी ओवर के चौथे गेंद पर उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद दुष्मंथा चमीरा आए और 2 गेंद पर 6 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। 

जानिए किसने कितने रन बनाए 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, श्रीलंका की ओर से पथुम निसंका ने 2 रन, कुसल मेंडिस ने 17 रन, कुसल परेरा ने 17 रन, सदीरा समरविक्रमा ने 9 रन, चरिथ असलंका ने 16 रन, एंजेलो मैथ्यूज ने 46 रन, दासुन शनाका ने 26 रन और दुष्मंथा चमीरा ने 6 रन बनाए। एक्सट्रा- 5 रन

जिम्बाब्वे की ओर से क्रेग एर्विन ने 10 रन, तिनशे कामुनहुकामवे ने 26 रन, सीन विलियम्स ने 14 रन, सिकंदर रजा ने 62 रन,   रयान बर्ल ने 5 रन, ब्रायन बेनेट ने 10 रन और ल्यूक जोंगवे ने 13 रन बनाए। एक्सट्रा- 3 रन
 










संबंधित समाचार