Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के संस्थापक सदस्य रामजतन विश्वकर्मा का निधन, नगर में छाया मातम

महराजगंज के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के संस्थापक सदस्य रामजतन विश्वकर्मा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट...
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के संस्थापक सदस्य रामजतन विश्वकर्मा का निधन, नगर में छाया मातम

महराजगंज: नगर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के संस्थापक सदस्य रामजतन विश्वकर्मा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लेकिन सोमवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें महराजगंज अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: सीओ नौतनवा धर्मेन्द्र यादव का हुआ ग़ैर जनपद तबादला, नये की हुई नियुक्ति

रामजतन विश्वकर्मा को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर में मातम छा गया है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी को दिया 24 फरवरी तक का अल्टीमेटम, समाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट हो लागू, वर्ना.. 

मंदिर के संस्थापक सदस्य रामजतन विश्वकर्मा के देहांत की खबर सुनते ही उनके जानने वाले लोग के साथ मंदिर के लोग उनके घर परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। जिसमें दुर्गा मंदिर के संस्थापक और अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल व तमाम अन्य प्रमुख लोग भी पहुंचे।
 

Exit mobile version